
पिछले 12 दोनों को अगर देखा जाए तो लाल कुआं -काठगोदाम में सड़क दुर्घटना में 29 -30 जून को हुई एक घटना में लाल कुआं का एक होनहार युवक काल के मुंह में चला गया और उसका एक साथी जो घायल हो गया था उसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
साथ ही विगत रात्रि स्कॉर्पियो द्वारा चार युवाओं को कुचल दिए जाने के कारण वह भी समय मौत के मुंह में चले गए यह सब घटनाएं रैश ड्राइविंग और ओवर स्पीड की वजह से हुई है।।
क्या एनएच की इतनी ही भूमिका है कि वह सड़क का निर्माण कर दे चाहे मानक किनारे धरे रह जाए। लगाने को सीसीटीवी कैमरे भी एनएच पर लगे हैं लेकिन इसे कोई असर ओवर स्पीड धारी को नहीं होता है। उनका कभी कोई चालान नहीं हुआ है उनकी कभी कोई गाड़ी सीज नहीं हुई है। जिसका असर है कि वह लगातार ओवर स्पीड से कई घरों के चिराग बुझाने में पीछे नहीं है ऐसे वालों को के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि भविष्य में कोई दूसरा वहां चालक ओवर स्पीड और रैश ड्राइविंग भूल जाए ।जिससे युवाओं को असमय ही मौत के मुंह में न जाना पड़े ।
इस पूरे एपिसोड में कई लोगों की उम्मीद टूट चुकी है और कई लोग जीने के अर्थ को भी अनर्थ समझ रहे हैं कहा जाता है जा तन लागी सो तन जाने । अर्थात उसे जिसे नुकसान होता है वही जानता है ।
हमारा प्रशासन और एनएच के अधिकारियों से अनुरोध है कि वह ऐसी व्यवस्था करें जिससे कि लोग ओवर स्पीड के शिकार न बने दुर्घटनाओं पर रोक लगे। #overspeed #haldwani #NH #accident #teenpani #overbridge #death