
रैपुरा में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रैपुरा थाना प्रांगण में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रैपुरा तहसीलदार संतोष आरिहा ने की।
बैठक में मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने साफ किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसीलदार संतोष आरिहा ने उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि रैपुरा क्षेत्र हमेशा से भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रहा है। इस बार भी सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।
बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें डॉ. एम. एल. चौधरी, एएसआई प्रमोद बागरी, मंडल अध्यक्ष सुखराम लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सोनी, डी. डी. शर्मा और पंडित मनीष शर्मा सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई प्रमोद बागरी ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी और पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में सभी ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
#Raipura #Muharram2026 #ShantiSamitiMeeting #PeaceAndHarmony #PoliceAdministration #RaipuraNews #MadhyaPradeshNews