#रामनगर में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े संगठनों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
कहा गया कि #हिंसक जंगली जानवरों को मारने का अधिकार #आम लोगों को दिया जाए और हमले में घायल #व्यक्ति को 50 लाख तथा जान गंवाने वाले के #परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही इलाज का पूरा खर्च #वन विभाग उठाए और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को #सरकारी नौकरी दी जाए।
#आपको बता दें कि 30 सितंबर को #पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट तहसील के ग्राम ढंगलगांव निवासी मंजू देवी पत्नी होशियार सिंह पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण 100 किमी दूर रामनगर लाया गया, लेकिन यहां भी सुविधा न मिलने से उनकी मौत हो गई।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar