छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में चार दिन पहले बाढ़ के पानी को देखने के दौरान नाली के तेज बहाव में बही बालिका तराना निषाद का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने पर तराना का पैर फिसल गया था और वह बह गई थी। गोताखोरों, पुलिस और ग्रामीणों की लगातार खोजबीन के बाद जलस्तर कम होते ही ग्राम सौंगा के पास आमा बगीचा के समीप नदी के बीच गड्ढे में उसका शव उतराता दिखाई दिया।
मगरलोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चार दिनों से मासूम की सलामती की दुआ कर रहे ग्रामीणों और परिजनों में इस हृदयविदारक घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है।
#DhamtariNews #ChhattisgarhNews #TragicIncident #Dhamtari #Magarlod #BreakingNews #FatafatNews