बेगूसराय में मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का प्रोग्राम कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।नावकोठी पुलिस ने पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी संतोष कुमार को मधेपुरा के एक जागरण कार्यक्रम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहसारा में कार्यक्रम कराने के नाम पर ₹2 लाख 40 हजार एडवांस लिए थे और कार्यक्रम रद्द होने के बाद पैसे डकार गया था।हैरानी की बात यह है कि पुलिस पूछताछ में एक पुलिस अफसर से 19 लाख और शिक्षक समेत अन्य लोगों से करीब 28 लाख रुपये की ठगी का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।"