वरिष्ठ नागरिकों के निशुल्क तीर्थ यात्रा की आवेदन तिथि 10 जून तक बढाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से रेल यात्रा द्वारा भारत के 15 तीर्थ स्थलों एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की निःशुल्क यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से रेल यात्रा द्वारा भारत के 15 तीर्थ स्थलों एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की निःशुल्क यात्रा हेतु 27 मई से प्रारम्भ हो गई है। जिसकी अन्तिम एवं संशोधन तिथि 10 जून 2026 है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु सहायक आयुक्त कार्यालय देवस्थान विभाग, भरतपुर के दूरभाष नम्बर 05644-228405 पर सम्पर्क किया जा सकता है।