
अता-ए-मोइन ग्रुप ने कराया 7वीं जिक्रे इमाम-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कोंच। अता-ए-मोइन ग्रुप की ओर से शनिवार देर रात मोहल्ला आराजी लेन स्थित मस्जिद कुरैशियान के पास 7वीं जिक्रे इमाम-ए-हुसैन व मशाइख-ए-कौम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत समीर रजा ने तिलावत-ए-कुरान से की। मंच संचालन हाफिज रिजवान रजा ने किया। मुफ्ती सैयद शोएब अली ने मशाइख-ए-कौम की शिक्षाओं और समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुंबई से आए शायर मौलाना रकीब रजा कादरी ने नात-ए-पाक और इमाम हुसैन की शान में मनकबत पेश की। मुख्य अतिथि हजरत सैयद अनस मियां बिलग्राम शरीफ ने इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सच्चाई, न्याय और इंसानियत की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से मोहर्रम के पवित्र महीने में इबादत करने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भाईचारा कायम रखने की अपील की। साथ ही पानी और शरबत वितरण के माध्यम से इंसानियत की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सलाम और दुआ के साथ हुआ। इसके बाद लंगर वितरित किया गया। इस दौरान मुफ्ती इकराम, कारी असलम रजा, सैयद कासिम अली, हाफिज तालिब रजा, अरमान रजा आदि मौजूद रहे।
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026