
#सिख समाज के प्रतिनिधियों ने #सोशल मीडिया पर एक वीडियो में #समुदाय के खिलाफ कथित #आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में #हल्द्वानी में कोतवाली में लिखित तहरीर सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ #सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
#प्रतिनिधियों का कहना है कि #अनिल मैखुरी नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए #वीडियो में सिख समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समुदाय की #धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे।
#तहरीर पर गुरप्रीत सिंह प्रिन्स, परमजीत सिंह पम्मा, मनप्रीत सेठी, इंदरपाल सिंह, बनप्रीत नागपाल, बलवीर सिंह, गुरजीत कोहली, इंदरजीत सिंह, अमनपाल पिंडी, जसप्रीत चड्ढा, हरप्रीत नागपाल, पवन नागपाल, गुरविंदर भसीन, तरनप्रीत बिन्द्रा, बलविंदर धवन, जसमीत छाबड़ा सहित कई प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।
#प्रतिनिधियों ने कहा कि #सिख समाज सदैव देश में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का समर्थक रहा है, लेकिन किसी भी #धर्म या समुदाय के खिलाफ #आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar