PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत पर तीखा हमला
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “कंगना रनौत बिना सिर-पैर के बयान देती हैं। पहले यह तय करें कि देश का युवा भविष्य है या फिर कूड़ा-कचरा।”
विक्रमादित्य सिंह का यह बयान कंगना रनौत की उन हालिया टिप्पणियों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने युवाओं और प्रदर्शनकारियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
#VikramadityaSingh #KanganaRanaut #HimachalPradesh #BJP #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #ABNNews #IndiaNews #HimachalNews