पिपराही से मधुबनी जाने के क्रम में एक महिला तस्कर के साथ ऑटो चालक भी गिरफ्तार 162 लीटर नेपाली अंग्रेजी और देसी दारू के साथ लाडली उर्फ सगुप्ता बेगम पिता मो० अस्मतुल्ला वार्ड नo 13 पिपराही निवासी को 18वीं वाहिनी सीमा सशस्त्र बल श्रीरामपुर कैंप पिपराही के दुआरा गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पे पता चला कि लाडली बराबर अपने पिता मो० अस्मतुल्ला के टैम्पू से शराब का तस्करी अपने कुछ साथियों एवं परिवार के साथ मिल कर कर रही है।
जिस में SSB के जवानों के द्वारा लगातार निगरानी किया जाने लगा और उसी क्रम में आज शराब का एक बड़ा खेप ले कर मधुबनी जाने के क्रम में ललमनियां गांव के पास लाडली एवं उनके साथी चालक को गिरफ्तार कर ललमनियां थाना के माध्यम से न्यायिक हिरासत में झंझारपुर भेज दिया गया।
Bihar, India | Jul 15, 2026