सिकटी सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो मक्का जब्त; एक हिरासत में, तस्कर नेपाल भागे
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ SSB की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिकटी बाह्य सीमा चौकी के जवानों ने पिलर संख्या 160/1 और 161 के बीच करीब 700 किलो मक्का की खेप जब्त की। मौके से 14 बोरे मक्का और 7 साइकिल बरामद की गईं।
कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य लोग नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान अली हुसैन, निवासी मुरारीपुर, थाना सिकटी, जिला अररिया के रूप में बताई गई है।
SSB ने जब्त मक्का, साइकिल और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, फारबिसगंज को सौंप दिया है।
Pi Express News — खबर वही, जो जरूरी है।
#Sikti #Araria #SSB #SashastraSeemaBal #IndiaNepalBorder #NepalBorder #Smuggling #Makka #CornSmuggling #ArariaNews #SiktiNews #BreakingNews #BiharNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Oct 2, 2026