राम कृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़ 01, पटना द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य अनुसंधानकर्ता के साथ लंबित कांडो की समीक्षा गोष्टी आयोजित की गई।
जिसमें निकट समय में प्रतिवेदित तथा पूर्व से लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई और अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करते हुए गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Barh, Patna | Oct 6, 2026