किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की समीक्षा सहित विभिन्न पुलिसिंग मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Bihar, India | Sep 27, 2026