अलकापुरी चौक अब तिलकधारी प्रसाद सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा ।
गिरिडीह: नगर निगम बोर्ड से नामकरण पारित होने के बाद शुक्रवार को महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तिलकधारी प्रसाद सिंह चौक का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि तिलकधारी प्रसाद सिंह गिरिडीह के बड़े नेता थे और उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। कार्यक्रम में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।