
NEET पेपर लीक आक्रोश मार्च के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने 19 लोगों की तस्वीर जारी, पहचान बताने की अपील।
लखीसराय। समाहरणालय गेट के पास 25 जुलाई को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में लखीसराय पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया और वीडियो फुटेज के आधार पर 19 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी करते हुए आम लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने निजी वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस बल पर डंडे, बोतल सहित अन्य सामान फेंककर माहौल को हिंसक बनाने का प्रयास किया। इस मामले में कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा एक उपद्रवी को गिरफ्तार भी किया गया है।
लखीसराय पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जारी तस्वीरों में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान फोटो के क्रम संख्या के अनुसार करें और इसकी सूचना कवैया थाना (9031820155),
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय (9031828151)
या लखीसराय पुलिस हेल्पलाइन (9031655401) पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#neetexam #lakhisaraibihar #khabarlakhisarai