मांडर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित, 13 मामलों में 2 का निष्पादन
राँची: मांडर थाना परिसर में बुधवार को पुलिस निरीक्षक राणा जय प्रकाश के निर्देशानुसार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज करमाली ने की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 1 मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। शेष 11 मामलों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
थाना प्रभारी मनोज करमाली ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर बिना किसी संकोच के थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है तथा शिकायतों का निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया जाएगा।
Namkum, Ranchi | Jul 8, 2026