
#Muzaffarpur:–चंदवारा की नेहा को हरियाणा के फरीदाबाद में पति अमित गुप्ता ने पानी वाले बाल्टी में डुबाकर कर किया ह'त्या, फ़िर चाचा को फोन बोला हेलो चाचा मैने नेहा को ख़त्म कर दिया।
मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा सोडा सोडा गोदाम पावर हाउस गली की रहने वाली नेहा को उसके पति अमित कुमार गुप्ता ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में ही पहले साड़ी से गला दबाया फिर पानी वाले बाल्टी में डूबा कर ह'त्या कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नेहा अपने पति अमित को कम पर जाने के लिए बोल रहा था कई दिन से उसके पति कम पर नहीं जा रहे थे इसी वजह से दोनों में पहले विवाद हुआ फिर मारपीट हुई और उसके बाद अमित गुप्ता ने नेहा की गला दबाया फिर पानी में डुबाकर ह’त्या कर दी। उसके बाद अमित ने अपने चाचा को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहां की मैं नेहा को ख़त्म कर दिया।
परिजनों के अनुसार, नेहा और अमित की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। करीब दो माह पहले उन्होंने फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में लगभग 15 लाख रुपए में मकान खरीदा था। एक माह पहले ही गृह प्रवेश किया था। इससे पहले वे दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर इलाके में किराये के मकान में रहता था। अमित दिल्ली के लाजपत नगर स्थित एक निजी कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर का करता है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा सोडा गोदाम स्थित नेहा के मायके में को'हराम मचा हुआ है। परिवार के सभी लोग हरियाणा के लिए रवाना हो चुके हैं। उधर फरीदाबाद पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। श/व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।