झारखंड और रांची जिला क्रिकेट के लिए यह गौरव का क्षण है. रांची जिला क्रिकेट संघ की अंडर-19 महिला खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन भारतीय टीम में हुआ है. श्रीलंका महिला टीम के भारत दौरे के लिए घोषित भारतीय अंडर-19 टीम में पलक को टी-20 और एकदिवसीय दोनों प्रारूपों के लिए चुना गया है. रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली वह झारखंड की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड को गर्व करने का अवसर दिया है.
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026