सासाराम में समाहरणालय के समक्ष भाकपा माले ने 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव राजेश कुमार साह उर्फ राजू गुप्ता ने की। धरना-प्रदर्शन में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "इंकलाब जिंदाबाद", "दुनिया के मजदूरों एक हो" और भूमिहीनों को पांच डिसमिल आवासीय भूमि देने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए। भाकपा माले के जिला सचिव अशोक बैठा ने कहा कि बंदोबस्त पर्चा वाली भूमि की सुरक्षा प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित, गरीब और भूमिहीन पर्चाधारियों की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के मामले में प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।