
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 30.09.2026
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री का चोरी गया मोबाइल बरामद, दो आरोपी पकड़े गए
आरा। यात्री सुरक्षा एवं यात्री अपराध की रोकथाम हेतु आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं जीआरपी थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त टीम द्वारा आरा रेलवे जंक्शन पर यात्री का चोरी किए गए मोबाइल बरामद करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया।
घटना आरा रेलवे जंक्शन के मुख्य पोर्टिको की है, जहां शिकायतकर्ता कुश कुमार, निवासी ग्राम मिर्चइया टोला, दौलतगंज, थाना भगवान बाजार, जिला सारण अपनी ट्रेन के इंतजार में सो रहा था। इसी दौरान उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर एक व्यक्ति भागने लगा। नींद खुलने पर शिकायतकर्ता ने आरोपी को मोबाइल लेकर भागते हुए देखा तथा उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।
सूचना प्राप्त होने पर RPF एवं GRP की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ CCTV फुटेज की जांच की गई। फुटेज में आरोपी को मोबाइल लेकर भागते हुए देखा गया तथा शिकायतकर्ता द्वारा उसकी पहचान की गई। इसके बाद आरा रेलवे जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सघन गश्त एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या-03, पूर्वी न्यू FOB के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान सुनील शर्मा, निवासी वार्ड नं.-44, गोधना रोड, पावरगंज, थाना नवादा, जिला भोजपुर एवं संतोष सिंह, निवासी वार्ड नं.-05, दरियापुर, थाना उदवंतनगर, जिला भोजपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान संतोष सिंह के पास से शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए विवरण के अनुरूप iQOO कंपनी का डार्क ग्रे रंग का मोबाइल फोन, चालू एवं लॉक्ड अवस्था में, दो सिम सहित बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों द्वारा मोबाइल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा सुनील शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने ही सोते वक्त व्यक्ति के जेब से मोबाइल चोरी किया था और उसके उपरांत वह भाग गया था और चोरित मोबाइल को उसने संतोष सिंह को बेचने वास्ते दिया था।
बरामद मोबाइल को विधिवत जप्त कर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Arrah, Bhojpur | Sep 30, 2026