#अलीगढ़ ग्लैक्सी होटल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देह व्यापार की सूचना पर छापा, 6 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान और वाहन बरामद,अलीगढ़ में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने खेरेश्वर हाईवे स्थित ग्लैक्सी होटल में देर रात छापेमारी कर छह युवकों को गिरफ्तार किया। सीओ गभाना महेश कुमार के नेतृत्व में लोधा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नगदी, मोबाइल फोन, कंडोम, सेक्स वर्धक गोलियां, पैराशूट ऑयल, आगंतुक रजिस्टर समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। मौके से दो कार और एक स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
#Aligarh #PoliceRaid #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 7, 2026