
सभी संपादकों को ₹50 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा अनिवार्य करे केंद्र सरकार : मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
नई दिल्ली। पत्रकारिता जगत में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से देश के सभी संपादकों के लिए ₹50 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा अनिवार्य किए जाने की मांग की है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता का सबसे बड़ा संकट यह है कि जो व्यक्ति समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कानून, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर लगातार सवाल उठाता है, उसकी अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा अक्सर अनिश्चित रहती है।
उन्होंने कहा कि संपादक और पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। लगातार दबाव, अनियमित कार्य परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों के बीच काम करने वाले मीडिया कर्मियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था समय की आवश्यकता है।
मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की कि देशभर के संपादकों के लिए ऐसी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए, जिसमें गंभीर बीमारियों और महंगे उपचार का पर्याप्त खर्च कवर हो। संगठन का कहना है कि पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी को देखते हुए उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी सरकारी प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
कुल भूषण शुक्ल ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने का काम करते हैं, इसलिए सरकार को भी पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
कुल भूषण शुक्ल
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण