शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 (GT रोड) पर मारकंडा पुल के पास दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह 5-6 के बीच शाहाबाद मारकंडा पुल पर मीणा मार्केट के पास हुआ।
बस आगे चल रहे ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर पर तेज स्पीड और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। यात्रियों का कहना था कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण ड्राइवर समय रहते बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और वह ट्राले में जा घुसी।
The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रKurukshetra University KurukshetraAmbala Arain Family