
औरंगाबाद के छात्र का कमाल: बिना गैस-बिजली 10 मिनट में गर्म होगी चाय-कॉफी, 'Sipjo' को मिला पेटेंट।
औरंगाबाद | 24 NEWS LIVE
बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के एक इंटर के छात्र ने ऐसा इनोवेशन किया है जिसकी चर्चा अब पूरे बिहार में हो रही है। युवा उद्यमी सागर कुमार ने बिना गैस, बिजली और लकड़ी के चाय, कॉफी और नूडल्स गर्म करने वाली अनोखी तकनीक विकसित की है।
टिफिननुमा दिखने वाले इस डिवाइस में रासायनिक प्रक्रिया (Chemical Reaction) से गर्मी पैदा होती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट में इसमें पानी को 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जा सकता है। सागर ने इस तकनीक के लिए पेटेंट भी हासिल कर लिया है।
'Sipjo' नाम के इस प्रोडक्ट का सफल परीक्षण 100 से अधिक लोगों पर किया जा चुका है। यह डिवाइस यात्रा, हॉस्टल, ऑफिस और आपातकालीन स्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होगा। सागर के इस स्टार्टअप का चयन कई राष्ट्रीय स्तर के इनोवेशन कार्यक्रमों और स्टार्टअप इंडिया अभियानों में भी हो चुका है। यह औरंगाबाद ही नहीं, पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।
#24NewsLive #AurangabadNews #BiharPride #Sipjo #BiharStartup