प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में होंगे अनेको कार्यक्रम।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के दस वर्ष, 9 जून 2026 को पूर्ण होने पर जिले के चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न आयोजन किया जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि 9 जून को पीएमएसएमए के सफलता पूर्वक दस वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान और अभियान के दौरान प्रदान की जाने वाले सेवाओं के प्रति जागरूकता बढाना ही पीएमएसएमए के दस साल कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि 9 जून को प्रत्येक मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर विशेष पीएमएसएमए दिवस का आयोजन किया जाएगा।