
🏅🇮🇳 वैशाली के युवाओं के लिए खेल और संवाद का शानदार मंच! 🇮🇳🏅
📅 27 अगस्त 2026 | राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर
वैशाली में ‘खेलो इंडिया संवाद’ एवं ‘युवा संपर्क’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।✨
📍 कार्यक्रम स्थल:
🏫 डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय
🏫 आर.एन. कॉलेज, हाजीपुर
👥 दोनों संस्थानों में लगभग 450–500 युवा प्रतिभागी शामिल होंगे।
🎯 कार्यक्रम में युवाओं को खेलों में उपलब्ध अवसरों, सरकारी योजनाओं, खेल संस्कृति और उभरते खेल परिवेश की जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवा संवाद में खेलों को मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व एवं विकसित भारत जैसे विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।
🌐 विशेष आकर्षण—माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के 1,600+ स्थानों पर उपस्थित 8 लाख+ युवाओं को संबोधित करेंगे।
📲 युवाओं के सुझाव QR Code के माध्यम से संकलित किए जाएंगे और VBYLD Quiz में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
🔥 खेल से शक्ति, संवाद से दिशा—युवा बनाएंगे विकसित भारत!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#KheloIndia #YuvaSampark #NationalSportsDay #Vaishali #Hajipur #YouthPower #ViksitBharat #SportsIndia #MyBharat
Vaishali, Bihar | Aug 25, 2026