
कुकड़ू में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर बैठक, अधिकारियों ने लगाया झाड़ू
कुकड़ू। सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय बैठक सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने की। इस दौरान अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई तथा उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के आसपास साफ-सफाई की। श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया गया।
बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, प्रखंड समन्वयक देशबंधु महतो, मुखिया मजीत सिंह, चित्तरंजन सिंह, कलावती सिंह सहित विभिन्न विभागों के समन्वयक, कर्मी एवं विभिन्न पंचायतों की जलसहिया उपस्थित थीं।
#SwachhtaHiSeva #स्वच्छता_ही_सेवा #Kukdu #कुकड़ू #SaraikelaKharsawan #स्वच्छता_अभियान #JharkhandNews #ChhotanagpurLive #ChhotanagpurLiveNews #SwachhBharat