
प्रेस नोट
*एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन, रेडियोआइसोटोप पर प्रैक्टिकल सत्र सफलतापूर्वक संपन्न*
*कैथल, 8 सितंबर 2026:* एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, कैथल में आयोजित _"न्यूक्लियर साइंसेज एंड एप्लीकेशन्स ऑफ रेडियोआइसोटोप्स"_ विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन प्रैक्टिकल सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन श्री सत्यम, डॉ. मनोज और श्री अनुज ने रेडियोआइसोटोप के सुरक्षित रख-रखाव और चिकित्सा, उद्योग एवं कृषि में उनके अनुप्रयोगों पर लाइव डेमो के माध्यम से ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन श्री अभिषेक शर्मा और डॉ. सुनील गोस्वामी ने रेडियोआइसोटोप के गुणों, प्रकारों और उनके सुरक्षित अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) आर.सी. कुहार ने सभी रिसोर्स पर्सन से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यूक्लियर साइंस के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए प्रेरित किया, जो हेल्थकेयर का भविष्य है।
कार्यशाला के संयोजक प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता ने सभी रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को सत्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।