भोले के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! हजारीबाग को लगातार तीसरे वर्ष मिली 'कांवरिया स्पेशल ट्रेन'
20 कोचों वाली ट्रेन का हजारीबाग टाउन स्टेशन पर भव्य स्वागत, 'हर-हर महादेव' से गूंजा पूरा परिसर
सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 14 की जगह अब दौड़ेंगे 20 डिब्बे
हजारीबाग: सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर कदम बढ़ाने वाले हजारों शिवभक्तों के लिए हजारीबाग से बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं की सहूलियत और भारी भीड़ को देखते हुए लगातार तीसरे वर्ष 'रांची–भागलपुर–रांची वाया हजारीबाग सावन स्पेशल कांवरिया ट्रेन' का परिचालन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है।
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर जब यह स्पेशल ट्रेन पहुँची, तो पूरा स्टेशन परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर मौजूद स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा ट्�