बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
बहराइच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक नगर क्षेत्र में भारी और व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।
रामगांव मोड़, कैलाश होटल तिराहा, गोलवाघाट मोड़, पानी टंकी चौराहा, दोनक्का तिराहा और शिबनागर तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
आवश्यक सेवाओं और एम्बुलेंस को छूट रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।