
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया
*हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में फरार आरोपी को थाना सिनावल ने किया गिरफ्तार*
*आरोपी कब्जे से 315 बोर का कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बड़ौनी श्रीमती आकांक्षा जैन के पर्यवेक्षण में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोनागिर उप निरीक्षक निशा मावई एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.10.2026 को थाना सोनागिर के अपराध क्रमांक 33/26, धारा 126(2), 115(2), 296(बी), 351(2), 117(2), 125, 3(5) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में दिनांक 20.08.2026 से फरार चल रहे आरोपी शिवराम यादव पुत्र सुघर सिंह यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम लरायटा, थाना चिरूला को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जप्त किया। आरोपी को माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जे.आर. पर भेजा गया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 20.08.2026 को ग्राम डंगरा कुआ निवासी फरियादी गोविन्द सिंह बघेल के साथ आरोपियों द्वारा जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज एवं फायरिंग की घटना कारित की गई थी। घटना के दौरान आरोपी शिवराम यादव द्वारा अवैध 315 बोर के कट्टे से फायर किया गया, जिससे फरियादी गोविन्द सिंह बघेल एवं प्रभा बघेल के जीवन को संकट उत्पन्न हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
*सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी सोनागिर उप निरीक्षक निशा मावई, प्र.आर. प्रमोद यादव, आर. 448 धीरज शर्मा, आर. 964 सुनील शर्मा, आर. 49 कृष्ण कुमार, आर. 1011 मौनू राठौर एवं म.आर. 864 अंकुर तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।