
बेला रोड मोड़ पर बन रही नाली पर गंभीर सवाल ⚠️
बेला रोड मोड़ से सड़क के बाईं ओर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों की चिंता है कि नाला लगभग सड़क की जमीन पर बनाया जा रहा है। यदि सड़क की भूमि पर पहले से बने मकान और दुकानों का अतिक्रमण हटाए बिना नाली निर्माण किया गया, तो सड़क और संकरी हो जाएगी।
पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जहाँ बिना अतिक्रमण हटाए नाली निर्माण होने से सड़क की चौड़ाई कम होती चली गई। स्थिति यह हो गई कि जहाँ कभी दो-दो बसें आसानी से पास करती थीं, आज कई जगह दो टेम्पू का निकलना भी मुश्किल हो गया है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में इस सड़क की स्थिति भी मुख्य बाजार जैसी हो सकती है।
प्रशासन, नगर पंचायत और अंचल कार्यालय (CO) को जिम्मेदारी तय कर इस मामले की संयुक्त जांच करनी चाहिए। केवल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर काम नहीं चलना चाहिए। विकास कार्य जरूरी है, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो भविष्य में जनता के लिए परेशानी बन जाए।
जनहित में अनुरोध है कि निर्माण कार्य की तकनीकी और स्थल जांच कराई जाए तथा आवश्यकता हो तो पहले अतिक्रमण हटाकर ही नाला निर्माण कराया जाए।
#बेला_रोड #जनहित #अतिक्रमण #नाला_निर्माण #नगर_पंचायत #गया