
थाना लवकुश नगर पुलिस ने संजयनगर तिगैला के पास ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
दिनांक 28 सितंबर को थाना लवकुशनगर क्षेत्र अंतर्गत संजयनगर तिगैला के पास आरोपी द्वारा जान से मारने के उद्देश्य से पीड़ित चंद्रशेखर पटेल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर पटेल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। फरियादी परिजन की रिपोर्ट एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर थाना लवकुश नगर में हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गोलू उर्फ गोवर्धन पटेल पिता मानिकचंद्र पटेल, निवासी ग्राम उमरया, थाना महाराजपुर को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है, बरामद की गई। पूंछताछ पर आरोपी द्वारा जमीनी विवाद पर घटना को अंजाम देना बताया गया। प्रकरण में विधिवत कार्यवाही की जा रही है। घटना में संलिप्त आरोपी रवि पटेल की तलाश जारी है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी, चौकी प्रभारी अक्टोहा उनि धर्मेंद्र त्रिपाठी, उनि ज्ञानसिंह, उनि जेपी बागड़ी, प्र.आर. सूर्यप्रकाश बाजपेयी, बसंत शर्मा, चंदन सिंह, आर. देवसिंह, हृदेश नायक, बलराम, सूरज शर्मा, ब्रजराज यादव, नरेंद्र, विकास, राहुल, विवेक, मोनू साहू, विमल भदौरिया, प्रिंस एवं टीम की भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh IG Sagar DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur