राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के दोहरे मिजाज का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हफ्ते के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि किसी भी दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ज्यादातर समय तेज धूप रहने की संभावना जताई गई है. जिससे एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लगभग इसी तरह का मौसम 16 जुलाई तक बना रहने वाला है.
#DelhiNCR #WeatherUpdate #IMD #WeatherReport #WeatherForcast #HindiNews #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Jul 12, 2026