
आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, पौधारोपण भी किया
सिरसा । सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐलनाबाद व ओढ़ा ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों की भागीदारी से सेवा एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां की गईं। अभियान के तहत ओढ़ां, पोहडक़ा, जगमलेरां, ऐलनाबाद तथा बुधीमेरी सहित विभिन्न स्थानों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ओढ़ां में आयोजित कार्यक्रम में जिला ग्रीवेंस कमेटी की निगरानी कमेटी के चेयरमैन पवन गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सतिंदर गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट भाजपा डबवाली, योगेश शर्मा, मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री वकील सिंह, मंडल सचिव हनुमान दास, जगदीश सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीणा महेश्वरी, मंडी कालांवाली भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रमों के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और महिलाओं को स्वच्छता, पोषण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को सेवा कार्यों से जुडऩे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 1, 2026