43 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना देहात भिण्ड पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर बम्बा के पास एक मकान से 43 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 387 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली, जहां शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना देहात भिण्ड में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर शराब के सप्लायर और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
#Bhind #BhindBreakingNews #BhindPolice #BreakingNews #MPNews #IllegalLiquor #PoliceAction #भिण्ड
Gormi, Bhind | Aug 23, 2026