सेवा संकल्प अभियान | 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 l
सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ गरियाबंद जिले में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ विभिन्न जनजागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आशीर्वाद का दीया, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
📍 19 सितंबर — सेवा संकल्प मिनी मैराथन
📍 23 सितंबर — युवा उड़ान 2026
आइए, सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर जनभागीदारी के माध्यम से गरियाबंद के विकास को नई गति दें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #गरियाबंद #सेवा_सुशासन_विकास #जनभागीदारी #युवा_उड़ान2026