गांधी जयंती पर ग्राम रक्षा दल ने एसडीपीओ पवन कुमार को भेंट किया महात्मा गांधी का तेल चित्र।
सुपौल, बिहार। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के जिला अध्यक्ष बजरंग कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने वीरपुर एसडीपीओ पवन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी का तेल चित्र भेंट कर उन्हें गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया। ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के सदस्यों ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ पवन कुमार ने भी गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।