डुमरी के भरखर के समीप लावारिस बाइक मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने बाइक को लावारिस हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले बोकारो के दुगदा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना में शामिल कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आशंका है कि हमलावर इसी रास्ते से भागे होंगे और बाइक छोड़ दी गई। डुगदा और डुमरी पुलिस पूरे मामले की संयुक्त जांच कर रही है। पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#lawarisbike #dumri #bike #bokaro #giridih #giridihnews