
बेल्थरारोड के नए तहसीलदार बने राजू कुमार, कहा जनहित में कार्य करना पहली प्राथमिकता
#बलिया: रसड़ा के न्यायिक तहसीलदार रहे राजू कुमार को बेल्थरारोड का नया तहसीलदार बनाया गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर सोमवार को उन्होंने बेल्थरारोड तहसील पहुंचकर तहसीलदार के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित राजू कुमार को प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता के साथ #जनहित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। तहसीलदार के #स्थानांतरण के साथ बेल्थरारोड तहसील में #प्रशासनिक स्तर पर अन्य भी बदलाव हुआ है। यहां तैनात रहे अजीत सिंह को अब बांसडीह का न्यायिक #तहसीलदार बनाया गया है। वहीं बांसडीह के नायब तहसीलदार भोला शंकर राय को बेल्थरारोड का नया नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
नए अधिकारियों की तैनाती के बाद तहसील क्षेत्र में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।