
सीतापुर: ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
सीतापुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराना डीएम बंगला के पास से रविंद्र शुक्ला उर्फ जहाजी, निवासी ग्राम देना उमरी (थाना कोतवाली देहात) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक पैशन प्रो मोटर साइकिल बरामद की गई।
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली नगर और लखनऊ के गोमतीनगर थाने में चोरी व धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षी प्रशांत कुमार और आरक्षी विपुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#SitapurPolice #UPPolice #CrimeNews #Sitapur #AutoLifterArrested #OperationConviction #UttarPradesh