11 नवंबर को दोहरा शुभ संयोग! भैया दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा भी इसी दिन, आचार्य मनीष पांडेय ने दी जानकारी।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर इस बार दो शुभ पर्वों का अद्भुत संयोग बन रहा है। औरंगाबाद गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य मनीष पांडेय ने बताया कि इस वर्ष 11 नवंबर 2026, बुधवार को जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए भैया दूज का पर्व मनाएंगी, वहीं इसी दिन भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस दिन कायस्थ समाज सहित सभी वर्गों के लोग भगवान चित्रगुप्त जी की आराधना करेंगे।
*मान्यता क्या है?*
शास्त्रों के अनुसार चित्रगुप्त जी महाराज यमराज के दरबार में सभी प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कलम-दवात और बही-खातों की पूजा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है और लेखनी में शुद्धता व सफलता आती है।
आचार्य मनीष पांडेय ने कहा कि एक ही दिन भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा का एक साथ पड़ना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दोहरे संयोग से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।