
PATNA :- मनेर के मोलानीपुर स्थित सन शाइन रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आर्यभट्ट, भाभा, फैराडे एवं न्यूटन हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में तमन्ना के नेतृत्व वाला फैराडे हाउस प्रथम, पल्लवी कुमारी के नेतृत्व वाला भाभा हाउस द्वितीय तथा अंशु कुमारी के नेतृत्व वाला न्यूटन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। आयोजन में स्कूल कप्तान दीपिका कुमारी की अहम भूमिका रही। मार्गदर्शक शिक्षकों में आर. आर. सिंह, प्रेम सागर, आयुष राज, बबिता कुमारी, अजय कुमार राज, अविनाश कुमार, बी. के. सिंह, रूबी कुमारी, सूर्यकांत सिंह, रूपेश कुमार, नीलम चौरसिया, सुनीता कुमारी, डॉ. सतीश कुमार, विराज सिंह, रोशन कुमार रॉय एवं गायत्री कुमारी शामिल रहे। मुख्य संरक्षक डॉ. विजय कुमार सिंह, चेयरपर्सन बिन्दा कुमारी एवं प्राचार्य रणधीर कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। #RangoliCompetition #SunShineSchool #manerpatna #trendingnow #fasebookpost
Maner, Patna | Nov 10, 2026