दिवाली से पहले गोपालगंज पुलिस ने लौटाई 83 लोगों के चेहरे पर मुस्कान, SP विनय तिवारी ने सौंपे बरामद मोबाइल
गोपालगंज:- दिवाली से पहले गोपालगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुम और चोरी हुए 83 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।
एसपी विनय तिवारी ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। यह बरामदगी तकनीकी अनुसंधान और CEIR पोर्टल की मदद से की गई।
पुलिस के अनुसार, अब तक ऑपरेशन मुस्कान के सात चरणों में कुल 692 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिवाली से पहले मोबाइल वापस मिलने से लोगों की खुशियां दोगुनी हो गईं।