छठ महापर्व को लेकर वीरपुर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम विनय कुमार के निर्देश पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश जारी किया गया है।
----एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य समय पर पूरा करें। संवेदनशील घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, महिला पुलिस बल, मेडिकल टीम, नाव और सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,
----इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम, चेंजिंग रूम, वाच टावर और वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही छठ घाटों पर पटाखे और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा,
----एसडीएम विनय कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले तमाम तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में छठ पूजा करने में कोई परेशानी न हो!
#BreakingNews #chhathpooja #SDM #birpur