
Government of Rajasthan
स्वायत्त शासन विभाग में 148 अधिकारियों के तबादले, संगरिया के अधिशासी अधिकारी #पवन_चौधरी यथावत
संगरिया की आवाज़।
राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा 148 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची में संगरिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी का नाम शामिल नहीं है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फिलहाल वे अपने पद पर यथावत बने रहेंगे।
यह संगरिया नगर पालिका के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक योजनाओं में निरंतरता बनी रहेगी।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पूर्व विधायक Gurdeep Singh Shahpini तथा भाजपा जिला अध्यक्ष Pramod Delu की ओर से पवन चौधरी को संगरिया में बनाए रखने की अनुशंसा की गई थी। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तबादला सूची में उनका नाम नहीं आने के बाद ऐसी चर्चाओं को बल मिला है।
अब उम्मीद की जा रही है कि नगर पालिका प्रशासन शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति देगा तथा आमजन की समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता से कार्य करेगा।
Vijay Singh Beniwal
संगरिया की आवाज़
#संगरिया_की_आवाज़ #संगरिया #राजस्थान #नगरपालिका #TransferNews #PawanChaudhary