एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आएं
ग्राम पैदेवा निवासी श्री विक्रम सिंह जी का शिलाई रोड पर बाइक से गिरने के कारण गंभीर हादसा हो गया। उनकी बाजू में फ्रैक्चर है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर प्लेट डालने की सलाह दी है।
हादसे की जानकारी मिलने पर मैं स्वयं उन्हें अपनी गाड़ी से पांवटा साहिब से नाहन ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाकर आया हूँ।
विक्रम सिंह जी पेशे से ड्राइवर हैं और अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। इस दुर्घटना और ऑपरेशन के कारण परिवार इस समय कठिन आर्थिक परिस्थिति से गुजर रहा है।
मैं सभी सामाजिक संस्थाओं, मित्रों और क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस जरूरतमंद परिवार की आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं। आपकी छोटी-सी मदद भी इस परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है।
🙏 आइए, इंसानियत का हाथ बढ़ाएं और विक्रम सिंह जी के उपचार में सहयोग करें। 🙏
— नितिन शर्मा