
मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से वारदात में प्रयोग स्कूटी व चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद। बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी एमआईई की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी एमआईई ने बताया कि साजन निवासी सुलेमान नगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया कि जूते के अपर बनाने का काम करता हूं दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल लेकर पार्ट बी बहादुरगढ़ में पेमेंट लेने के लिए आया था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को कंपनी के सामने खड़ी करके पेमेंट लेने के लिए अंदर चला गया। जब मैंने बाहर आकर देखा तो वहां पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियो के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह ने उपरोक्त मामले की गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Uklana, Hissar | Oct 4, 2026