
#राठ: सपाइयों ने सीईसी की सांकेतिक शोकसभा की, फोटो रखकर दी श्रद्धांजलि
राठ। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध अभियान चला रहे सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुतला दहन के बाद गुरुवार को सांकेतिक शोकसभा आयोजित की। रामलीला मैदान के सामने टेंट लगाकर बैठे सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की फोटो रखकर श्रद्धांजलि सभा की।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र और संविधान को मटियामेट कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया था। भारतीय संस्कारों के अनुसार गुरुवार को सांकेतिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में विमलेश कुमारी, कामता प्रसाद, रविंद्र राजपूत समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
🔄 Share कर ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं
➕ Rath Times को Follow जरूर करें।
#राठ #हमीरपुर #समाजवादीपार्टी #सपा #ज्ञानेशकुमार #सीईसी #लोकतंत्र #RathNews #HamirpurNews
Rath, Hamirpur | Oct 17, 2026