
*थाना गड़वार, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई कुल 03 आवेदकों की धनराशि को होल्ड कराते हुये क्रमश: 13700/-, 1000/- व 1350/- रूपये आवेदकों के खाते में कराया गया वापस ।*
उल्लेखनीय है कि आवेदकगण 1. राकेश कुमार पुत्र मोतीचन्द्र राम निवासी परसिया थाना गड़वार जनपद बलिया 2.बाबूलाल पुत्र सखीचन्द्र राम निवासी जनऊपुर थाना गड़वार जनपद बलिया 3. अनूप वर्मा निवासी चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया ने थाना स्थानीय पर आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता राकेश कुमार पुत्र मोतीचन्द्र के Union Bank of India के खातें से दिनांक- 09.08.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर 13700/- रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था, शिकायतकर्ता बाबूलाल पुत्र सखीचन्द्र राम Union Bank of India के खाते से दिनांक 20.03.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर 1000/- रूपये तथा शिकायतकर्ता अनूप वर्मा India Post Payments Bank के बैंक आँफ बड़ौदा के खाते से दिनांक 29.06.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर 1350/- रूपये स्थानान्तरण करा लिया गया था।
इसी क्रम में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनांक-21.10.2026 को आवेदकों के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि को बैंक से पत्राचार करके एम.आर.एम. पोर्टल के माध्यम से आवेदकों के खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ताओं द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
*थाना गड़वार पुलिस टीम बलिया*
1. उ0नि0 श्री अब्दुल हफीज साइबर प्रभारी, थाना गड़वार बलिया
2. हे0का0 भीम कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर) थाना गड़वार बलिया
3. आरक्षी विवेक कुमार यादव साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया
4. आरक्षी विक्रम तिवारी साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया
5. आरक्षी अभय सिंह साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया
6. म0आ0 जया तिवारी साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Oct 21, 2026